‘नवलगढ़ विरासत अभियान’, नवलगढ़ के नागरिकों को ऐतिहासिक शहर के पुनर्जीवन, विरासत संपत्तियों के संरक्षण और विरासत आधारित शहरी विकास में शामिल करने के लिए एक मंच है।
यह मंच आपको विरासत इमारतों तथा खुले स्थानों के साथ-साथ रोज़ मराह की समस्याओं की रिपोर्ट करने देता है: जैसे सड़क दोष, जलनिकास समस्याएं, कूड़ा, सड़क का प्रकाश प्रबंध, यातायात की समस्याएं और अपर्याप्त पार्किंग। आप हमें हल हो चुकी समस्याओं के बारे में भी बता सकते हैं।
इस मंच पर, विरासत सम्पतियाँ जो नष्ट हो चुकी हैं और जो खतरे में हैं तथा पर्यटकों के घूमने के लिए विरासत मार्गों को नक़्शे पर इंगित करने का प्रावधान भी है।
सत्यापन के बाद ही मानचित्र पर आपके द्वारा दिया गया विवरण और तस्वीरें / वीडियो दोनों रिपोर्ट इस वेबपेज पर दिखाई देंगे। रिपोर्ट हिंदी या अंग्रेजी में भरी जा सकती है। ऊपर दाएं कोने में भाषा के स्थान पर हिंदी को चुनकर वेबपेज का हिंदी में अनुवाद किया जा सकता है।