हमारे बारे में

नवलगढ़ विरासत अभियान’, नवलगढ़ के नागरिकों को ऐतिहासिक शहर के पुनर्जीवन, विरासत संपत्तियों के संरक्षण और विरासत आधारित शहरी विकास में शामिल करने के लिए एक मंच है। यह पहल नवलगढ़ पायलट सिटी परियोजना का हिस्सा है जो कि सृजन संरक्षण और सेन्टर  फॉर एडवांसमेंट ऑफ़ ट्रेडिशनल बिल्डिंग टेक्नोलॉजी एंड स्किल्स (CATTS) द्वारा तैयार की जा रही है। यह परियोजना विश्व बैंक तथा सिटीज अलायन्स द्वारा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) के माध्यम से राजस्थान राज्य विरासत कार्यक्रम (आरएसएचपी) के तहत दी गई तकनीकी सहायता का हिस्सा है।

यह मंच आपको विरासत इमारतों तथा खुले स्थानों के साथ-साथ रोज़ मराह की समस्याओं की रिपोर्ट करने देता है: जैसे सड़क दोष, जलनिकास समस्याएं, कूड़ा, सड़क का प्रकाश प्रबंध, यातायात की समस्याएं और अपर्याप्त पार्किंग। आप हमें हल की गई समस्याओं के बारे में भी बता सकते हैं।

इस मंच पर, विरासत सम्पतियाँ जो नष्ट हो चुकी हैं और जो खतरे में हैं तथा पर्यटकों के घूमने के लिए विरासत मार्गों को नक़्शे पर इंगित करने का प्रावधान भी है।

सत्यापन के बाद ही मानचित्र पर आपके द्वारा दिया गया विवरण और तस्वीरें / वीडियो दोनों रिपोर्ट इस वेबपेज पर दिखाई देंगे। रिपोर्ट हिंदी या अंग्रेजी में भरी जा सकती है।